फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से निकले युवक का शव आधी रात घर से कुछ दूर एक पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया, लेकिन परिजनों के संदेह जताने पर पुलिस गांव के कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

बभनपुर निवासी अनिल वर्मा (25) गांव के कुलदीप वर्मा के साथ बुधवार को रानीगंज कैथोला बाजार गया था। बाजार से आने के बाद अनिल घर पर बैठा था। इस बीच किसी का फोन उसके मोबाइल पर आया। परिजनों के अनुसार बिना बताए वह बाहर चला गया।
काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने रात 12 बजे के करीब अनिल का शव घर से कुछ दूर पीपल के पेड़ पर साड़ी के सहारे फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना मिलने पर पत्नी खुशबू व मां शांति देवी समेत परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंंचे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रानीगंज कैथोला चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पहुंचे और लिखापढ़ी शुरू कर दी। मृतक मजदूरी करता था। उसके पिता दिल्ली में रहते हैं। घटना को लेकर पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों के संदेह जताया है। पीएम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें