फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्युदय कोचिंग में मिलेगी निशुल्क टेस्ट सीरीज

Fri, 13 Sep 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। वह अपनी तैयारी का सटीक आकलन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की ओर से उनको निशुल्क टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 27 अक्तूबर और आरओ-एआरओ की परीक्षा 22 दिसंबर को होनी है। एमडीपीजी में संचालित अभ्युदय कोचिंग में निशुल्क टेस्ट सीरीज 20 सितंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन महंगे दामों पर टेस्ट सीरीज नहीं खरीदनी होगी।
अभ्यर्थियों को निशुल्क टेस्ट सीरीज कोचिंग से उपलब्ध कराई जाएगी। टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यर्थियों को कोचिंग में आवेदन करना होगा। कोचिंग के कोर्स समन्वयक डीपी पांडेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सत्र 2024-25 के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन

निशुल्क कोचिंग कक्षाएं एमडीपीजी कॉलेज में संचालित हो रही हैं। आगामी पीसीएस और आरओ-एआरओ की प्रारंभिक भर्ती परीक्षा के लिए निशुल्क टेस्ट सीरीज प्राप्त की जा सकती है। जनपद के अभ्यर्थी निशुल्क टेस्ट सीरीज का लाभ उठा सकते हैं। आईडी प्रूफ और पासपोर्ट के साथ लोकसेवा आयोग भर्ती परीक्षा के लिए गए आवेदन की फोटो कापी और मोबाइल नंबर के साथ कोचिंग में उपस्थित होकर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें