फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत छह पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के पांच माह बाद ही ससुराल में घर के भीतर फंदे पर विवाहिता का शव लटका मिला। इससे घर में हड़कंप मच गया। मायका पक्ष ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र के रसूलपुर पूरे बसात निवासी राजाराम पटेल की बहन तेईस वर्षीय सीमा देवी की शादी पांच माह पहले लालगंज के चकोदर निवासी सुनील पटेल के साथ हुई थी। राजाराम का कहना है कि शादी के बाद से ही पति ससुर जगदीश, सास, जेठानी, जेठ व एक रिश्तेदार कार की मांग को लेकर सीमा को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 25 अगस्त को आरोपियों ने उसकी बहन की पीटकर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए शव की पीएम कराने की मांग उठाई। इस मामले में भाई राजाराम की तहरीर पर पति समेत सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें