सोमवार सुबह गौरा रेलवे स्टेशन पश्चिम आउटर के पास किसी युवती को ट्रेन से कटने की सूचना मिली तो परिजन वहां पहुंचे। घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेज दिया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के रहेटुआ ग्राम निवासी रघुनाथ पटेल की 20 वर्षीय बेटी स्नेहा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर सोमवार को सुबह मिला। घटना की रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक गायब हो गई थी। पूरी रात परिवार के लोग खोजते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह शव मिलने से परिवार में कोहराम सा मच गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह गौरा रेलवे स्टेशन पश्चिम आउटर के पास किसी युवती को ट्रेन से कटने की सूचना मिली तो परिजन वहां पहुंचे। परिजनों ने स्नेहा का शव देखा तो सन्न रह गए। घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेज दिया।
परिजनो के अनुसार उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा थी। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी युवती ने बिजली का तार भी पकड़ लिया था। युवती ने आत्महत्या की है या पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई है इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गांव वालों की मानें तो युवती का उपचार कराया जा रहा था. झाड़फूंक कराने की भी चर्चा है।