फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला ससुराल आए युवक का शव

विज्ञापन
कंधई थाने के अमरपुर में युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के अमरपुर में ससुराल आए युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने खुदकुशी के लिए तीन महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया था। उधर, मायके पहुंची पत्नी ने पति की हत्या की आशंका जताई है।
बाघराय थाना क्षेत्र के अवतारपुर बूरहेपुर निवासी कुंवर भूपेंद्र सिंह (41) पुत्र शिवभूषण की शादी 2004 में कंधई थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी संतोष सिंह की पुत्री पिंकी के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चल रहा था। सोमवार की शाम करीब चार बजे भूपेंद्र सिंह स्कूटी से अपनी ससुराल आया। रात में खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। मंगलवार की सुबह भूपेंद्र का शव कर्माजीतपुर गांव के रहने वाले राम प्रताप शुक्ला की बाग में पेड़ से लटकता मिला। यह देख इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने उसकी पहचान करने के बाद संतोष के परिजनों को खबर दी।
परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। तलाशी के दौरान जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें अमरपुर गांव की तीन महिलाओं के नाम थे। मृतक ने लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदारी तीनों महिलाएं हैं। सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
इस बीच मायके से मृतक की पत्नी पिंकी बच्चों को लेकर पहुंच गई। वह शव से लिपटकर रोने लगी। वह अपने पति की हत्या की आशंका जताने लगी। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष कंधई ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर घटना की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
आखिर भूपेंद्र से महिलाओं का क्या है कनेक्शन
कंधई थाना क्षेत्र के अमरपुर में ससुराल आए युवक की मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हर कोई उसके सुसाइड नोट के बारे में जानकारी होने के बाद हैरत में पड़ गया। लोगों का कहना था कि हो सकता है कि किसी एक महिला से उसकी नजदीकी रही हो, लेकिन गांव की तीन महिलाएं उसकी मौत के लिए कैसे जिम्मेदार हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस सुुसाइड नोट के साथ ही युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
बाघराय थाना क्षेत्र के अवतारपुर निवासी कुंवर भूपेंद्र सिंह सोमवार को अपनी ससुराल अमरपुर आया था। उसकी पत्नी पिंकी व बच्चे घर पर ही थे। मंगलवार को भूपेंद्र का शव पेड़ से लटकता मिला। शव नीचे उतारने के बाद उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें तीन महिलाओं को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।
इसकी जानकारी होने के बाद बाद लोगों का कहना था कि प्रेम प्रसंग मामला होता तो कोई एक महिला होती। अब तीन महिलाओं का भूपेंद्र से कौन सा कनेक्शन है। पत्र में तीन महिलाओं का जिक्र घटना पर संदेह पैदा कर रहा है। जबकि परिवार के लोगों का कहना है कि 16 वर्ष पहले शादी हुई थी। तब से अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। अब कैसे तीन महिलाओं के साथ प्रेम प्रसंग का मामला जुड़ गया।
परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण आशंका जता रहे थे कि भूपेंद्र की हत्या करने के बाद घटना को दूसरा रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस घटना की गहराई से छानबीन कर रही है। फिलहाल उसकी मौत को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बेटों के सिर से उठ गया पिता का साया
कुंवर भूपेंद्र सिंह के घर में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। उसकी मौत की खबर के बाद सभी रोते बिलखते अवतारपुर से अमरपुर पहुंचे। मृतक का बड़ा बेटा गोलू दस साल का है और छोटा बेटा मोनू आठ साल का है। दोनों बेटों के सिर से पिता का साया छिन गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन भी भूपेंद्र की हत्या की आशंका जता रहे थे।

कंधई थाने के अमरपुर में संदिग्ध दशा में मृत मिले युवक के पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें