फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला एक माह से गायब युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर थाना क्षेत्र के सरुआ गांव से एक माह पहले घर से गायब युवक का शव सोमवार को कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। खबर पाकर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों की मदद से उसका शव बाहर निकाला गया। लोग जायदाद के विवाद में उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के सरुआ गांव निवासी शेष नारायण (38) अविवाहित था। उसके माता-पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। एक माह पहले वह घर से अचानक गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका था। सोमवार की शाम को गांव के ही एक कुएं शव मिलने की जानकारी मिलने पर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान उसकी शिनाख्त शेष नारायण के रूप में हुई। ग्रामीण दबी जुबान से चर्चा करते रहे कि संपत्ति के चक्कर में उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। बताते हैं कि शेष नारायण के भाई राजकरन की पत्नी ने पिता की जायदाद को अपने नाम वसीयत करा लिया था।
विज्ञापन

शेष नारायण ने वसीयत के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया था। ग्रामीणों के अनुसार आए दिन जायदाद को लेकर भाई की पत्नी से शेष नारायण का विवाद होता रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शेष नारायण की भाई की पत्नी को हिरासत में लिया है। सांगीपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें