फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, चार घंटे पुलिस को नहीं उठाने दी लाश

Fri, 02 Jul 2021 12:47 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के डाही में घर से शौच के लिए निकले मजदूर का शव तालाब के किनारे मिला। उसकी पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गुस्साए परिजनों ने हत्या कर शव तालाब किनारे फेंकने का आरोप लगाते हुए करीब चार घंटे तक पुलिस को लाश नहीं उठाने दी। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। तब जाकर पुलिस शव कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के डाही गांव निवासी भारत गौतम (40) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे वह शौच जाने की बात कहकर साइकिल से निकला। काफी देर बाद भी नहीं लौटने पर पत्नी मीरा ने छोटे बेटे राहुल को उसे बुलाने के लिए भेजा। राहुल जब तालाब के पास पहुंचा तो भारत का शव कीचड़ में पड़ा था। थोड़ी देर बाद ही पत्नी मीरा भी मौके पर पहुंच गई। उसके शोर मचाने पर जुटे लोग भारत को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने शव देने से इनकार कर दिया। ग्रामीण जिले के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इस पर एसडीएम पट्टी धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी सीओ अतुल अंजान त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे तक मान-मनौवल के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


तब जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भारत की पत्नी मीरा ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध जमीन के विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी सीओ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें