कटरामेदनीगंज(ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के सुखपाल नगर स्थित एक क्लीनिक में बेटी का गर्भपात कराने गई महिला को नर्स ने फटकार कर भगा दिया। प्रसूता की हालत बिगडने पर महिला सिटी चौकी पुलिस से क्लीनिक कर्मियों की शिकायत करने पहुंच गई। उसका आरोप था कि वह गर्भपात कराने नहीं गई थी। बल्कि बेटी का इलाज कराने गई। कर्मियों की लापरवाही से उसकी बेटी की हालत बिगड़ गई। हालांकि लिखित शिकायत न होने से पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सुखपाल नगर की एक युवती की शादी दो माह पूर्व बेलखरी गांव में हुई थी।
शादी के बाद पता चला कि युवती गर्भ से है। इस पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मायके भेज दिया। मंगलवार को युवती को लेकर उसकी मां क्षेत्र के एक क्लीनिक पर गर्भपात कराने पहुंची। महिला की बात सुन वहां की एक नर्स भड़क गई और उसे वहां से भगा दिया। पुलिस से शिकायत करने की धमकी देते हुए महिला सिटी चौकी पहुंची। वहां वह क्लीनिक कर्मियों पर ही इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाने लगी। हालांकि लिखित शिकायत न होने से पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।