फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पिता के सामने नदी में कूद गई बेटी, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाढ़ घाट स्थित पुल से बृहस्पतिवार शाम पिता के सामने ही एक किशोरी (15) गोमती नदी में कूद गई। उसकी तलाश में ग्रामीणों को लगाया गया है। रात तक किशोरी का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा के सुरवापुर निवासी लाल प्यारे शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री सोनी की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। वह अपनी पुत्री को बृहस्पतिवार को मोतिगरपुर के पारसपट्टी गांव में एक तांत्रिक के पास दिखाने के लिए गए थे। तांत्रिक ने उन्हें एक नारियल देकर उसे गोमती में प्रवाहित करने के लिए कहा था। वह शाम 04:30 बजे देवाढ़ घाट पर बाइक से रुके।
पुत्री को खड़ा रहने के लिए कहकर जैसे ही वह नारियल नदी में प्रवाहित करने लगे, इसी बीच सोनी पुल से नदी में कूद गई। उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों को किशोरी की खोज में लगाया गया है। एसडीआरएफ टीम को भी घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें