फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बैंकों में हड़ताल का फरमान, व्यापारी परेशान

विज्ञापन
अर्पित खंडेलवाल।
विज्ञापन
बैंकिंग सेवाएं 28 से 30 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी। इस वजह से कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। 26 सितंबर को माह का अंतिम शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 27 सितंबर को रविवार होने के बावजूद कर्मचारी काम करेंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल रहेगी। ऐसे में नकद निकासी, रकम जमा करने, चेक भुगतान और अन्य लेनदेन को लेकर व्यापारियों को परेशानी होगी। लगातार बैंकिंग गतिविधियां प्रभावित होने से बाजार के कारोबार पर भी असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

वर्जन
बैंक बंद रहने से भुगतान और रकम जमा करने में दिक्कत होगी। तीन दिन लगातार बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से व्यापार को बड़ा नुकसान हो जाएगा। थोक कारोबार में रुपये के लेनदेन में दिक्कत होगी। ऑनलाइन पर भरोसा कम रहता है। - विजय गुप्ता, अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
-
कारोबार में रोजाना बैंक से जुड़े कई काम होते हैं। हड़ताल के दौरान नकद जमा और भुगतान अटकने से व्यापार की गति प्रभावित हो सकती है। बैंक कर्मचारियों को अपनी मांगों के साथ कारोबारियों की परेशानी का भी ध्यान रखना चाहिए। - अर्पित खंडेलवाल, महामंत्री- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन

-
बड़े लेनदेन में बैंकिंग व्यवस्था पर निर्भरता रहती है। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से व्यापार की मंदा होगा। दुकानों पर व्यापारी अधिक कैश रखने में डरता है। - कुलदीप सिंह, अध्यक्ष- युवा व्यापार मंडल
-

त्योहारों से पहले बाजार में लेनदेन बढ़ जाता है। ऐसे समय में तीन दिन की बैंक हड़ताल से व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। - लवकुश, व्यापारी

अर्पित खंडेलवाल।

अर्पित खंडेलवाल।

अर्पित खंडेलवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें