फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सास की हत्या करने में आरोपी बहू गिरफ्तार, भेजी गई जेल

Fri, 06 Oct 2023 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दस महीने पहले सोते समय हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी बहू को जेल भेजा है। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जमीन को लेकर चल रहे विवाद के मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के अंगन का पुरवा यादव पट्टी गांव निवासी सजनी देवी की जनवरी 2023 में घर के बरामदे में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगो पर जमीन को लेकर चल रही रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विवेचना में मृतका की बहू गुड़िया उर्फ रीता यादव भी शामिल मिली। इससे पुलिस ने शुक्रवार को उसे छाताहार से भरचक जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ मनीष पांडेय ने बताया, हत्या में मृतका की बहू गुड़िया उर्फ रीता यादव शामिल मिली, उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें