फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहिलामऊ पावर हाउस में खराबी, आधे शहर में ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
दहिलामऊ विद्युत उपकेन्द्र में जली केबल हटाते कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
दहिलामऊ बिजली उपकेंद्र में बृहस्पतिवार सुबह अचानक बड़ी तकनीकी दिक्कत आ गई। इससे आधे शहर की बिजली गुल हो गई। दिनभर बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशान होना पड़ा। कई मोहल्लों में पानी की भी समस्या खड़ी हो गई। शाम करीब साढ़े छह बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन इसके बाद भी बिजली का आना-जाना लगा रहा। इससे लोगों में भारी आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक दहिलामऊ उपकेंद्र का मेन स्पाउट जल गया। इससे उपकेंद्र के सारे फीडर ठप गए। आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब घंटेभर बाद भी बिजली नहीं आई तो लोग परेशान हो उठे। शहरियों ने उपकेंद्र पर फोनकर जानकारी लेनी शुरू कर दिया। इस दौरान बताया गया कि उपकेंद्र में भारी तकनीकी खामी आ गई है। शाम छह बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हो पाएगी।
जेई ओपी गुप्ता व एसडीओ नगर अजीत सिंह यादव ने कर्मचारियों के साथ मरम्मत शुरू कराई। देर शाम तक मरम्मत का काम चलते रहने से हजारों लोग बिजली के साथ पानी के लिए भी परेशान रहे। कई लोग समस्या का पता करने पावर हाउस आ गए। बिजली न होने के कारण कटरा रोड, करनपुर सिविल लाइन, मीरा भवन, कचहरी, शिवजीपुरम के लोग परेशान रहे। एसडीओ अजीत सिंह यादव ने बताया कि स्पाउट जलने से समस्या आई थी। खराबी दूर कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें