फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों को मिलेगा दस प्रतिशत डीए

Sat, 31 Jan 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) सुरेंद्रराम ने कहा है कि निगम कर्मियों को जल्द ही दस प्रतिशत डीए का तोहफा मिलेगा। उन्होंने 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर की बसों को नहीं चलाने का आह्वान किया है। वह शनिवार को डिपो परिसर में आयोजित कर्मचारियों के विदाई समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) सुरेंद्रराम ने संविदा पर तैनात तीन कर्मचारियों की सेवा बहाल करते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर की लंबी दूरी की सेवाओं को घाटे पर नहीं चलाने को कहा।

 इसके पूर्व रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों को छोड़कर सभी को डीए का लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व सांसद सीएन सिंह, आरएम सुमन कुमार यादव, शाखामंत्री सुरेशचंद्र पांडेय, चंद्रकुमार सिंह, मनोकानिका उपाध्याय, ओम प्रकाश द्विवेदी, सुषमा कुरील, राजेश मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें