नगर कोतवाली इलाके के चिलबिला जीतमल गौरी दत्त रोड पर एक मकान में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की चपेट में आने से घर में रखा सिलिंडर फट गया। जहां मकान का कुछ हिस्सा धवस्त हो गया वहीं घर में रखे गृहस्थी के सारे सामान जलकर राख हो गए।
नगर कोतवाली इलाके के चिलबिला जीतमल गौरी दत्त रोड पर एक मकान में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की चपेट में आने से घर में रखा सिलिंडर फट गया। जहां मकान का कुछ हिस्सा धवस्त हो गया वहीं घर में रखे गृहस्थी के सारे सामान जलकर राख हो गए। इन सामानों में बेटी की सगाई के लिए रखा सामान भी शामिल है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से घर का सारा सामान जल गया। भुक्तभोगी ने पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ही स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। चिलबिला चौकी प्रभारी संदीप तिवारी ने घटना को लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ की है। बताया जाता है कि अगले महीने बेटी की सगाई होनी थी। इसके लिए तैयारी चल रही थी और काफी सामान लाकर घर में रखा गया था। आग लगने से सब कुछ राख हो गया।