Customers buy goods standing at a distance of six feet
- फोटो : PRATAPGARH
छह फिट की दूरी पर खड़े होकर ग्राहक दवा, सब्जी व राशन खरीदें। ताकि कोरोना वायरस से जारी जंग से बचा जा सके। लोगों को घर-घर सब्जी, दवा , दूध व राशन पहुंचाने वाले लोगों की पुलिस मदद करेगी। लाक डाउन आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। अफवाह फैलाने व उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज होगा।
कोरोना से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री ने 21 दिनों तक लाक डाउन करने का निर्देश दिया है। इन निर्देशों के बीच मेडिकल, राशन, दूध और सब्जी की दुकानों के बाहर लोग करीब-करीब खड़े होकर खरीद फरोख्त कर रहे हैं। जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की प्रबल संभावना रहती है। बुधवार को लाकडाउन के दौरान भी दवा, राशन व सब्जी लेने के लिए दुकानों पर पहुंचने वाले ग्राहक एक दूसरे से सटे हुए दिखे।
जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर छह फिट की दूरी पर गोला बनाएं। उसी में खड़े होकर ग्राहक सामान की खरीदारी करे।
दूरी रहने से लोग दूर रहेंगे। शहर में सब्जी, राशन व दवा की दुकान वालों से कुछ कर्मचारी बढ़ाने के लिए कहा गया है ताकि वह लोगों की डिमांड पर जीवन के लिए उपयोगी वस्तुएं पहुंचा सकें। ऐसे लोगों की मदद पुलिस करेगी। सभी को संबंधित थानों की पुलिस परिचय पत्र भी जारी करेगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।