यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थली पर आयोजित अजगरा महोत्सव में शनिवार को तीसरे दिन भी कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों से जलवा बिखेरा। रात में कवियों ने गीत, गजल से महफिल सजाई तो दिन में गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
रविवार को मेले में आए कलाकारों ने जमकर ठुमका लगाया। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीत ‘जब से चढ़ली जवानियां कमाल हो गईल, यूपी बिहार में धमाल हो गईल’ पर लोग थिरक उठे। मेले में दिन में लोगों ने जमकर खरीदारी की। लकड़ी के सामान खूब बिके। इसके अलावा गृहस्थी के सामानों संग, सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री खरीदने वाली महिलाओं की भीड़ दुकानों पर लगी रही। इस दौरान आयोजन स्थल पर खासी भीड़ देखने को मिली। मेले में बच्चों के लिए सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र चाइनीज झूला, रेलगाड़ी समेत अन्य झूले रहे।