फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह केंद्रों पर हुई सीटीईटी, दोनों पालियों में 760 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
लालगंज में सी टेट परीक्षा केन्द्र के गेट पर कतार में खड़ी महिला परीक्षार्थी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले में रविवार को सीटीईटी की परीक्षा 16 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। दोनों पालियों में 760 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचल दल की टीमों ने भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। हालांकि दोनों पालियों की परीक्षा में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन

सीटीईटी में 11 हजार 614 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के लिए एसडीएम, एडीएम, वीडीओ सहित अधिकारी भ्रमण करते रहे। पहली पाली में 5930 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 5630 परीक्षार्थी शामिल हुए।
360 परीक्षार्थी पहली पाली में अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे शुरू हुई। पंजीकृत 5624 परीक्षार्थियों में 400 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 5024 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। संवाद

लालगंज में सी टेट परीक्षा देने आयी परीक्षार्थी की गेट पर जांच करती निरीक्षक।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें