फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेनों में भीड़, स्लीपर-जनरल कोच रहा ठसाठस

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की रही भीड़। संवाद
विज्ञापन
दिवाली के बाद परदेसियों के महानगर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को रेलवे स्टेशन से लेकर रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई, पंजाब और देहरादून की ओर जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर और जनरल कोच ठसाठस रहे। पद्मावत, नीलांचल और तुलसी एक्सप्रेस में बैठने तक की जगह नहीं मिली। कई ट्रेनें लेट होने से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
इधर, यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर रोडवेज डिपो पर बसें कम पड़ गईं। प्रयागराज मार्ग पर जहां 15 मिनट पर बसें रवाना होती थी, बुधवार को ही डिपो पर पहुंच रही बसों में सीट को लेकर मारामारी रही।
विज्ञापन

सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की तक हुई। रोडवेज बस से सफर करने वाले बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। रोडवेज के एआरएम सत्यप्रकाश ने बताया कि दिवाली के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। यात्रियों के सापेक्ष बसें कम है।


विलंब से जंक्शन पर पहुंची छह ट्रेनें
प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें विलंब से जंक्शन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल साढ़े पांच घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। लखनऊ सुपरफास्ट तीन घंटे, प्रयाग-लखनऊ पैसेंजर दो और वाराणसी स्पेशल साढ़े पांच घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। मां बेल्हा देवी धाम सुपरफास्ट एक और पीआरएल पैसेंजर छह घंटे की देरी से जंक्शन आई।
विज्ञापन


पूछताछ काउंटर दूर
जंक्शन के प्रवेश द्वार से पूछताछ काउंटर दूर होने पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के आखिरी छोर पर आरपीएफ थाने के पास पूछताछ काउंटर बनाया गया। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन छूटने का डर बना रहता है। जबकि पहले प्रवेश मार्ग पर ही पूछताछ काउंटर संचालित होता था।

रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की रही भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें