फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करवा चौथ पर भीड़, पार्लरों में सजने-संवरने पहुंचीं सुहागिनें

विज्ञापन
पल्टन बाजार रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान पर श्रृंगार के सामान खरीदतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
करवा चौथ को लेकर शहर के बाजारों में बुधवार को रौनक रही। पर्व की तैयारियों में जुटीं महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। ब्यूटी पार्लरों में सजने-संवरने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी तो मेहंदी कलाकारों के पास हाथों में मेहंदी रचाने के लिए कतारें लगी रहीं। चूड़ी, बिंदी, आभूषण और अन्य श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर महिलाओं की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल का असर यातायात पर भी दिखाई दिया। शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। पंबाजी मार्केट, पल्टन बाजार, सुभाष चौक, चौक बजाजा, बाबागंज और कचहरी रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। भीड़ के बीच लोगों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं फुटपाथों तक दुकानों का सामान फैला होने से पैदल चलने वालों की मुश्किलें और बढ़ गईं। खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को कई जगह रास्ता तलाशने में परेशानी उठानी पड़ी। त्योहार की रौनक के बीच बाजारों में उमड़ी भीड़ ने शहर की यातायात व्यवस्था की चुनौती भी बढ़ा दी।
करवा चौथ पर शाम 5:38 से 6:56 बजे तक पूजन मुहूर्त
बलीपुर दुर्गा मंदिर के पुजारी आलोक ऋषिवंश ने बताया कि करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर बृहस्पतिवार को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखेंगी। शाम को शुभ मुहूर्त में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचांग के अनुसार, पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से 6:56 बजे तक है। चंद्रोदय रात करीब 8:05 बजे होने का अनुमान है। चंद्रमा को अर्घ्य देने और दर्शन के बाद महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।

पल्टन बाजार रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान पर श्रृंगार के सामान खरीदतीं महिलाएं। संवाद

पल्टन बाजार रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान पर श्रृंगार के सामान खरीदतीं महिलाएं। संवाद

पल्टन बाजार रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान पर श्रृंगार के सामान खरीदतीं महिलाएं। संवाद

पल्टन बाजार रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान पर श्रृंगार के सामान खरीदतीं महिलाएं। संवाद

पल्टन बाजार रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान पर श्रृंगार के सामान खरीदतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें