जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ तीमारदारों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। जिला अस्पताल का हैंडपंप के साथ वाटरकूलर पंप काफी दिनों से खराब है। ठंडी में जरूरत कम पडने के कारण किसी का ध्यान इस ओर नहीं पड़ रहा था। मौसम बदलने से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।
गर्मी पडनी शुरू हो गई है। सुबह शाम तो मौसम कुछ ठंडा रहता है, मगर दोपहर में धूप में खड़ा नहीं हुआ जाता है। ऐसे में दोपहर में लोगों को प्यास सताने लगती है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके साथ रहने वाले तीमारदार परेशान होते हैं। दरअसल जिला अस्पताल परिसर में दो हैंडपंप और एक वाटर कूलर लगा हुआ है। मगर हैंडपंप खराब हैं और वाटर कूलर का पाइप तक तोडक़र तोर उठा ले गए हैं। ऐसे में मरीज और तीमारदार पानी के लिए कहा जाए उनको कुछ भी नहीं सूझ रहा है। बाहर दुकानपर जाते हैं तो बीस रुपये में एक लीटर पानी मिलता है। कई लोगों ने इसकी शिकायत सीएमएस और सीएमओ से की। मगर किसी का ध्यान इस ओर नहीं पड़ रहा है। ऐसे में मरीज परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती अमरावती के पति सुरेन्द्र कुमार, अनुज चौरसिया, हैदर, राकेश, रामजी, अजय कुमार आदि लोगों ने सीएमएस से हैंडपंप और वाटरकूलर मरम्मत करवाने की मांग की है। सीएमएस महेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि मरम्मत के लिए निर्देश दिया गया है। जल्द ही हैंडपंप के साथ वाटरकूलर की मरम्मत हो जाएगी।