फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर बेखौफ बदमाशों ने मुख्य आरक्षी को मारी गोली

विज्ञापन
नगर कोतवाली के भुपियामऊ चौराहे पर बदमाशों द्वारा सिपाही को गोली मारे जाने की सूचना पर पहुंचे एसप? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
हाइवे पर बेखौफ बदमाशों ने हेड कांस्टेबल को मारी गोली
विज्ञापन

हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर, बाइक सवार तीन बदमाशों को रोक रहे थे डायल 100 के सिपाही
घटनास्थल पर भारी फोर्स लेकर पहुंचे एसपी, बदमाशों की तलाश में रात भर चला सर्च अभियान
नहीं लगा सुराग, दिनभर भुपियामऊ से लेकर रानीगंज के बीच एसटीएफ व पुलिस करती तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर पल्सर सवार तीन बदमाशों ने रोकने पर डायल 100 के हेड कांस्टेबल को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मुख्य आरक्षी का प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। सिपाही को गोली मारने की खबर पर पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। आननफानन में घटनास्थल पर भारी फोर्स लेकर पहुंचे एसपी अभिषेक सिंह ने बदमाशों की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बदमाशों की खोजबीन में एसटीएफ और पुलिस दिनभर लगी रही। भुपियामऊ पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रयायराज-अयोध्या राजमार्ग पर बुधवार की रात काली पल्सर सवार तीन बदमाश नगर कोतवाली के भुपियामऊ की ओर आ रहे थे। सरायसागर के आगे पेट्रोलपंप के करीब चीता मोबाइल के सिपाही विजय कुमार व मनीष आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की खोज खबर ले रहे थे। तभी राजगढ़ की ओर से पल्सर बाइक से तीन युवक आते दिखे। सिपाहियों ने टार्च से रुकने के लिए इशारा किया, लेकिन वह बाइक की स्पीड बढ़ाकर आगे निकल गए। सिपाहियों ने कंट्रोल रूम के साथ पल्सर बाइक सवार लोगों को पकडने के लिए भुपियामऊ के करीब पीआरवी 1975 को मैसेज देकर रुकवाने के लिए कहा। संदेश मिलते ही डायल 100 वाहन पर तैनात हेड कांस्टेबल भोलानाथ (55) निवासी घोसीपुर जनपद मिर्जापुर साथी सिपाही दिलीप कुमार सिंह व चालक सुनील सिंह के साथ बाइक सवार लोगों को रोकने के लिए भुपियामऊ चौराहे से सरायसागर की ओर आगे बढ़े। कुछ दूर जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने वाहन सडक़ के बीचोबीच खड़ा कर दिया। तभी बाइक सवार आते दिखे। हेड कांस्टेबल भोलानाथ ने बाइक सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उन पर एक साथ तीन फायर झोंक दिया। एक गोली सिपाही भोलानाथ के बायीं ओर चेहरे से लगते हुए जबड़े में कान के करीब जा फंसी। सिपाही को गोली मारने की खबर पर पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में घायल सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयारागज रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे एएसपी पूर्वी व पश्चिमी ने घायल सिपाही के साथ पुलिसकर्मियों को भेजा। कुछ ही देर में भारी फोर्स लेकर एसपी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद बदमाशों की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया गया। हालांकि दिन में भी बदमाशों की खोजखबर पुलिस लेती रही, लेकिन कोई नहीं मिला। इस मामले में चीता मोबाइल के सिपाही मनीष ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि सिपाही को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सिपाही को पिस्टल निकालने का नहीं मिला मौका
पल्सर सवार बदमाशों को रोकने के लिए आगे बढ़े डायल 100 के हेड कांस्टेबल भोलानाथ के पास भी पिस्टल थी। वह बदमाशों को डंडे के सहारे ही रोक लेने की कोशिश करते रहे। तभी बदमाशों ने फायर झोंक दिया। भोलानाथ को पिस्टल निकालने का मौका तक नहीं मिला। गोली लगने के बाद साथी उन्हें लेकर अस्पताल की ओर भागे।
पहले हुआ फायर तो पीछा क्यों नहीं किया
भुपियामऊ चौकी पर तैनात सिपाही विजय कुमार व मनीष रात में चीता मोबाइल पर क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में मनीष ने जिक्र किया है कि उन लोगों पर भी बदमाशों ने दो फायर किया। आत्मरक्षार्थ उन लोगों ने भी बदमाशों के ऊपर फायर किया। चीता मोबाइल का दावा है कि बदमाशों का वह लोग पीछा करते हुए भागे। जबकि उन लोगों ने पीछा नहीं किया। बदमाश सिपाही भोलानाथ को गोली मारने के बाद रानीगंज की ओर भाग निकले। चीता मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। गुरुवार को सिपाही मनीष व विजय के चेहरे पर खौफ दिखा। पुलिस अधीक्षक दोनों को बुलाकर कैंप कार्यालय में घंटों पूछताछ करते रहे।
सिपाहियों के सामने से निकले बदमाश
भुपियामऊ चौराहे के करीब डायल 100 के सिपाही को गोली मारने के बाद बदमाश रानीगंज की ओर भागे। छैवा पुल के आगे हाइवे पर ही पीआरवी बाइक पर तैनात सिपाही मौजूद थे। उनके सामने से ही हमलावर निकले, लेकिन तब तक उनके पास घटना का मैसेज नहीं पहुंचा था। जैसे ही उनके पास मैसेज आया वह बाइक सवार बदमाशों के पीछे भागे, लेकिन तब तक वह गायब हो चुके थे।
विज्ञापन

राजगढ़ से लेकर छैवा पुल तक मिल रही बदमाशों की लोकेशन
मुख्य आरक्षी भोलानाथ को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस गुरुवार को भी भागदौड़ करती रही। विश्वनाथगंज, राजगढ़, भुपियामऊ से लेकर रानीगंज तक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। चांदपुर पेट्रोल पर ऐसे बाइक सवार नहीं नजर आए। भुपियामऊ मिठाई की दुकान पर बदमाश कैमरे में कैद हुए हैं, जबकि ग्रामीण बैंक के कैमरे में बदमाशों की बाइक का पहिया ही दिख रहा है। पृथ्वीगंज के आगे बदमाशों की लोकेशन नहीं मिल रही है। इससे प्रतीत होता है कि बदमाश भी उसी इलाके के ही हो सकते हैं।

नगर कोतवाली के सराय सागर स्थित पेट्रोल पम्प पर बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरा चेक करती पुलिस?- फोटो : PRATAPGARH

नगर कोतवाली के भुपियामऊ चौराहे पर बदमाशों की गोली से घायल सिपाही भोलानाथ को अस्पताल लेकर पहुंची ?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें