फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में युवक को मारी गोली

Wed, 29 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
 दुकान बंद करके घर जा रहे युवक को जमीन के विवाद में गोली मार दी गई। शोरशराबे पर पहुंचे परिजन उसे बाघराय सीएचसी ले गए, जहां से उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण इलाहाबाद के चिकित्सकों ने उसे पीजीआई लखनऊ भेज दिया। उधर पीड़ित के भाई ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक ज्ञात और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाघराय थाना क्षेत्र के धमावां गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार मौर्य (25) पुत्र अमर बहादुर धमावां बाजार के चौराहे पर चाय-नाश्ते की दुकान चलाता है। वह सोमवार की देर शाम करीब 10 बजे दुकान बंद करके घर जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में तालाब के पास बाइक से आए दो लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे दो गोलियां और मार दीं। इससे वह गिरकर तड़पने लगा। गोली और चीख सुन गांव के लोग दौड़े। मौके पर पहुंचे तो धर्मेंद्र तड़प रहा था। जानकारी पर उसके परिजन पहुंचे और उसे बाघराय सीएचसी ले गए। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाहाबाद ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख उसे पीजीआई लखनऊ भेज दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रात में ही धर्मेंद्र के भाई ने थाने में तहरीर देकर गांव के राजेंद्र पुत्र रामसजीवन व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार के लोगों का आरोप है कि जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें