फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हटसएप ग्रुप पर आपित्तजनक पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी

Thu, 25 Jan 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
whatsap - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली क्षेत्र में व्हटसएप ग्रुप पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना युवक को भारी पड़ा। दिनदहाड़े युवक को कार सवार लोग जबरन ले गए। अज्ञात स्थल पर लेकर जाकर युवक की जमकर पिटाई की। देर शाम प्रधान समेत ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर पिटाई से घायल युवक घर पहुंचा। घटना की जानकारी पुलिस के कानों तक पहुंची लेकिन किसी के शिकायत न करने पर पुलिस खामोश बनी रही।
विज्ञापन


कुंडा क्षेत्र में युवाओं ने एक व्हटसएप ग्रुप पर बनाया है। जिसमे क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठित लोग जुड़े हुए हैं। मंगलवार की रात कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बरई के रहने वाले एक युवक ने उस ग्रुप पर किसी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इससे ग्रुप में शामिल लोग भड़क उठे। वे उसकी रात में ही तलाश करने लगे। बुधवार की सुबह पोस्ट डालने वाले युवक को इस बात की जानकारी हो गई कि उसकी पोस्ट से नाराज लोग उसे खोज रहे हैं। वह घर से बाइक लेकर बाजार की ओर जा रहा था। चर्चाओं पर यकीन करें तो रास्ते में ही कार सवार चार लोगों ने उसे जबरन वाहन में बैठा लिया। उसे अज्ञात स्थान पर लेकर जमकर पीटा। युवक को उठा ले जाने की जानकारी परिजनों को हुई तो वे लोग रोने बिलखने लगे। इस मामले की मौखिक सूचना कुंडा पुलिस को भी दी गई लेकिन पुलिस लिखित शिकायत का इंतजार करती रही। अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रधान व ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की। देर शाम पिटाई से घायल युवक घर पहुंच गया। तब जाकर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। इस बाबत कुंडा कोतवाल का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें