फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 09 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
सोमवार की शाम अझारा गांव में आम के विवाद में उलाहना देने गए युवक की पड़ोसियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी दलबल के साथ पुलिस अधीक्षक पहुंचे। हालात का जायजा लेने के बाद आरोपियों के घर व रिश्तेदारियों में जोरदार दबिश दी गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अझारा निवासी विनय पांडेय उर्फ गुड्डू (36) पुत्र परमानंद पांडेय से पड़ोसी श्रवण मिश्रा उर्फ बच्चा का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवादित जमीन पर स्थित पेड़ से सोमवार को श्रवण आम तोड़कर ले गए थे। इस बात की जानकारी होने पर विनय पांडेय शाम करीब साढ़े चार बजे उलाहना लेकर श्रवण के घर पहुंच गया। वहां उनके बीच बात बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो श्रवण पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से विनय को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली उसके सीने व कमर को चीरते हुए निकल गई। फायर की आवाज सुनकर विनय के परिवार के साथ ही गांव के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में परिजन विनय को लेकर सीएचसी भागे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर मिलते ही प्रभारी कोतवाल अंतिम पांडेय पहले अस्पताल पहुंचे। परिजनों से जानकारी के बाद आरोपियों की तलाश में उनके घर पर दबिश दी, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। हत्या की खबर मिलते ही सांगीपुर, अंतू, उदयपुर समेत दूसरे थानों की फोर्स कुछ देर में मौके पर पहुंच गई। एएसपी पश्चिमी स्वामीनाथ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा भी दलबल के साथ पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस मामले में मृतक के बड़े भाई महानंद पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने श्रवण मिश्रा व प्रवीण मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रिश्तेदारियों व परिचितों के घर दबिश देने का निर्देश दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें