फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर बिफरे, कोतवाली में किया हंगामा

Sun, 22 Oct 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली के गायत्री नगर की विवाहिता ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी खबर मायके वालों को हुई। मुंबई से आए मायके वालों ने पति पर कार्रवाई की मांग व दुबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए हंगामा काटा। कोतवाली में लोग चीखते चिल्लाते रहे। तहरीर लेने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हो गया।
विज्ञापन


फतनपुर थाना के गारापुर निवासी शिव कुमार ने अपनी बेटी प्रतिमा द्विवेदी की शादी नगर कोतवाली के गायत्री नगर निवासी राजीव द्विवेदी के साथ किया था। शुक्रवार को प्रतिमा द्विवेदी (33) घर में बेटे के साथ थी। पति बाहर गया था। शाम को पति लौटा तो नजारा देख दंग रह गया। प्रतिमा द्विवेदी का शव फांसी पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी मृतका के पिता शिव कुमार को हुई तो वे मुंबई से रविवार को अपने परिजनों के साथ नगर कोतवाली पहुंचे। यहां पति व सास को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। पिता का आरोप था कि उसकी बेटी को बराबर प्रताड़ित किया जाता था। इस बात की शिकायत वह करती रहती थी। उसके शव का दुबारा पोस्टमार्टम कराया जाए। ताकि उसके मौत की सच्चाई सामनने आ सके। पुलिस जांच करने की बात कहीं तो मायके के लोग हंगामा करने लगे। कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मृतका के मायके वालों को समझाकर शांत कराकर घर भेज दिया। सीओ सिटी ने राम आशीष यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें