फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल ने युवती को जड़ा तमाचा, ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ाया

Sun, 18 Feb 2018 11:11 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पट्टी के दोनई गांव में जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। महिला कांस्टेबल द्वारा एक युवती को थप्पड़ जडने से नाराज लोगों भड़क गए। ईंट-पत्थर लेकर पुलिस की तरफ दौड़े। इस पर पुलिस हिरासत में लिए गए युवक को लेकर वहां से भाग निकली।
विज्ञापन


क्षेत्र के दोनई गांव निवासी कृपाशंकर व जयप्रकाश के बीच गलियारे की जमीन को लेकर विवाद है। रविवार सुबह 11 बजे जयप्रकाश के पक्ष के लोग यहां दीवार का निर्माण करा रहे थे। जिसका विरोध करते हुए कृपाशंकर पक्ष के लोगों ने पुलिस कंट्रोल को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस काम रुकवाकर लौट गई। दोबारा फिर निर्माण शुरू होने पर सूचना दी गई तो कोतवाली पुलिस मौके पर गई और इस दौरान विपिन नाम के युवक को हिरासत में लिया। घरवालों का कहना था कि यह युवक बाहर से आया है। उसे इस मामले की जानकारी नहीं है। इस पर महिला कांस्टेबल ने रागिनी दुबे को थप्पड़ जड़ दिया और विपिन को गाड़ी में बैठाने लगी। पुलिस की इस जबरदस्ती से वहां जमा ग्रामीण भड़क गए और ईंट-पत्थर लेकर पुलिस पार्टी को दौड़ा लिया।

ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस हिरासत में लिए गए युवक को लेकर भाग निकली। पट्टी कोतवाल ने बताया कि जमीन विवाद में पुलिस गई थी। एक युवक को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दौड़ाने की घटना से उन्होंने इनकार किया। इधर, सलाहपुर गांव निवासी कोटेदार देवेश प्रताप सिंह ने गांव के ही लाखन सिंह व विजय कुमार चौरसिया पर खाद्यान्न वितरण के दौरान दुकान पर गालीगलौज व मारपीट करने पर एनसीआर दर्ज कराई है। इसी तरह आसपुर देवसरा के ढाढर गांव में किरन सिंह पत्नी शेषबहादुर सिंह ने जमीन विवाद को लेकर अपनी और बेटी आंचल की पिटाई की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़िता ने इस मामले में गांव के ही अंबरीश, कमलेश व शिवबहादुर पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें