फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने किया था महबूबा के आशिक का कत्ल

Sat, 18 Apr 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। इश्क में प्रेमी ने महबूबा के आशिक को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने लगभग दो माह पुरानी घटना की पूरी कहानी सिलसिलेवार सुना दी। इसके साथ ही आलाकत्ल के साथ मृतक की साइकिल भी कुएं से बरामद करा दी। शुक्रवार को सीओ ने इस मामले की जानकारी कोतवाली में दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के फरेंदूपुर गांव निवासी अजय मिश्रा का चापड़ से कई वार करके कत्ल कर दिया गया था। उस समय पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ के आधार पर जांच शुरू की थी। बाद में अजय की आदतों के बारे में जानने पर पुलिस को हत्याकांड के खुलासे में मदद मिली। पुलिस के अनुसार अजय का बरई गांव की एक महिला से अवैध संबंध था। शादीशुदा होने के बाद भी वह उसके पीछे परेशान रहता था।

 मौत के करीब दो साल पहले वह कुछ काम से चंडीगढ़ चला गया था। उसके न रहने पर महिला की गांव के शेर अली उर्फ शेरू से यारी हो गई। दो साल बाद अजय वापस लौटा तो उसे प्रेमिका की बेवफाई बर्दाश्त नहीं हुई। वह प्रेमिका पर शेरू को छोड़ने और फिर से अपने साथ का दबाव बनाने लगा। प्रेमिका के भाव न देने पर वह दोनों को मारने की धमकी देने लगा। हालत यह हो गई कि प्रेमिका और शेरू को उसके बारे में सोचना पड़ गया। 12 फरवरी की रात प्रेमिका ने अजय को फोन करके बाग में बुलाया। वहां मौजूद शेरू ने उस पर चापड़ से हमला कर दिया। कई वार करने के बाद शव बोरे में भरकर गांव के करीब फेंक आया।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी साइकिल और महिला का मोबाइल उसने बरई गांव के एक बड़े कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने अजय और कुछ अन्य लोगों के मोबाइल सर्विलांस के जरिए मामले की तहकीकात शुरू की। गुरुवार को शेरू को गिरफ्तार कर लिया गया। रात भर की पूछताछ में उसने सारी बात उगल दी। फिलहाल महिला घर पर नहीं है। उसकी तलाश जारी है। सीओ कवींद्रनारायण मिश्र ने बताया कि खुलासे में इंस्पेक्टर आरके चंदेल सहित टीम ने काफी मेहनत की। इसके लिए एसपी ने ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें