फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम तिराहे से सदर चौराहे तक गरजी जेसीबी

Sat, 17 Jan 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कई दिन से शहर में ठंडा पड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को ठंडी में अचानक गरमा गया। दोपहर बाद सदर एसडीएम जेपी मिश्र की अगुवाई में विक्रम तिराहे से सदर चौराहे तक नगर पालिका की जेसीबी मशीन गरजी। अभियान को देख कई व्यापारी दुकान का शटर बंद कर गायब हो गए। प्रशासन की इस कार्रवाई पर कुछ लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाया। आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के जरिए किए गए अतिक्रमण को नहीं हटवाया गया।  
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब तीन बजे एसडीएम ने नगर पालिका कर्मियों को तहसील बुलवाया। वहां से जेसीबी मशीन लेकर वह कर्मचारियों के साथ विक्रम तिराहे पहुंचे। यहां सड़क की पटरी तक दुकान फैला कर अतिक्रमण करने वालों को हटवाया। पटरी पर बनी दीवार व टीनशेड के छप्पर को जेसीबी से तुड़वा दिया। कई जगह पटरी पर कुछ नेताओं, समाजसेवियों और प्रचार की होर्डिंग्स लगी थी। उसे उखड़वा दिया। अभियान सदर चौराहे तक चलाया गया। रास्ते में जो भी दुकान या छप्पर सड़क की पटरी तक फैले मिले उसे तोड़ दिया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई को देख अतिक्रमण करने वालों के होश उड़ गए। कुछ व्यापारी पटरी से दुकान समेटने के बाद शटर बंद कर गायब हो गए। विक्रम तिराहे से सदर चौराहे तक चले अभियान पर कुछ लोगों ने पक्षताप का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि नगर पालिका के कर्मचारियों ने प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाना तो दूर छुआ तक नहीं। इस बात को लेकर उनमें काफी गुस्सा रहा। आरोप लगाने वालों ने मामले की शिकायत डीएम से करने का मन बनाया। मगर जब उन्हें यह पता चला कि डीएम अवकाश पर हैं तो निर्णय लिया कि उनके आने पर वे शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें