फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत

Fri, 11 Jan 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मनोज कुमार पटेल - फोटो : प्रतापगढ़।
विज्ञापन
 रिश्तेदार को छोडक़र लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ पर लगे एक खंभे से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के आमीपुर निवासी मनोज कुमार पटेल (22) पुत्र राजाराम गुरुवार की दोपहर घर से रिश्तेदार को छोडने लखपेड़ा बाजार गया था। लौटते समय उसकी बाइक का अगला टायर अचानक पंक्चर हो गया। स्पीड अधिक होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुलिस चौकी लखपेड़ा के सामने सडक़ पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।
इससे बाइक सवार मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से पीएचसी बाबागंज भेजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने घटना की सूचना संग्रामगढ़ पुलिस को दी। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव देख बिलख पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें