फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना देने पर तीन का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर(खागा)। रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में लूट की झूठी सूचना देकर माहौल बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन


किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर गांव की प्रेमलता देवी, देवदत्त, कृष्ण कुमार, हरि प्रसाद आदि ने जनवरी के पहले तहसील दिवस और डीएम आफिस में शिकायत की थी। कहा था कि मौरंग कारोबारियों ने उनके खेत व बागों को नुकसान पहुंचाकर रास्ता बना डाला है। खनन कारोबारी उनके खेतों में मिट्टी-गिट्टी डालकर रोड बनवा रहे हैं।

विरोध करने पर असलहों के दम पर उन्हें धमकाया जा रहा है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गिट्टी-मिट्टी डालने का विरोध किया। इस दौरान मडैयन निवासी चुन्नीलाल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भतीजे रघुनंदन के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की और दो लाख रुपये व मोबाइल लूट लिया है। पुलिस ने जांच की तो मामला झूठ निकला। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूजा यादव भी रात को थाने पर पहुंची। फर्जी सूचना देने पर पुलिस ने चुन्नीलाल, रघुनंदन और घाट पर काम करने वाले माइकल का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना देने पर तीन का चालान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें