फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा को अगवा कर हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 06 Aug 2018 11:23 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
handcuff
विज्ञापन
रुपये लौटाने से बचने के लिए भतीजे ने साथियों की मदद से बड़े पिता को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया। शव को झांसी हाईवे के पास नाले में फेंक दिया, ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी भतीजे और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि बाघराय थाना क्षेत्र के डिहवा शकरदहा निवासी रामचंद्र शुक्ला की गुमशुदगी के मामले में उनकी पत्नी ममता शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामचंद्र शुक्ला वाणिज्य कर विभाग में लिपिक पद से दो साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। बाघराय पुलिस ने रविवार को नगरहन पुरवा पर कार सवार अमर सिंह पुत्र मट्ठलू राम मौर्य निवासी शकरदहा को दबोच लिया। कर्रा करने पर अमर ने बताया कि वह अपने साथी धीरज शुक्ला के कहने पर भाई गुलाबचंद्र मौर्य और चालक मोहम्मद हुसैन खान निवासी मोहनखान थाना इस्लामपुर जनपद नार्थ दिनाजपुर पश्चिम बंगाल के साथ मिलकर उसके बड़े पिता रामचंद्र शुक्ला की हत्या को अंजाम दिया।  एएसपी ने बताया कि बड़े पिता रामचंद्र शुक्ला के सेवानिवृत्त होने पर धीरज ने करीब 30 लाख रुपया अलग-अलग तिथियों में ले लिया था। जो खर्च हो गया और अब वह उससे रुपये की मांग कर रहे हैं। न देने पर समाज में बेइज्जती होगी। धीरज ने सभी को 50 हजार रुपये देने के लिए कहा था। 19 जुलाई को योजना के मुताबिक रामचंद्र शुक्ला को कार में बैठाकर इलाहाबाद ले जाया गया। जहां उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गए। बाद में उन्हें झांसी शहर से पहले हाईवे पर बने नाले के पास पानी में धकेलकर सिर पानी में डुबोकर रखा गया। उनके मरने के बाद छोड़कर चले आए। पुलिस ने भतीजे धीरज समेत चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अमर सिंह को दिया था मकान बनाने के लिए तीन लाख
एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि धीरज शुक्ला अपने बड़े पिता से बराबर रुपये लिया करता था। चूंकि रामचंद्र का एक बेटा मानसिक रूप से बीमार रहता था। दूसरा बेटा इलाहाबाद में रहता है। मौका पाकर भतीजा अपने बड़े पिता से रुपये लेता रहा। अमर सिंह को भी उसने मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये दिया था। घटना अंजाम देने के बाद चालक हुसैन को 50 हजार और अमर सिंह को 20 हजार रुपये दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

इनसेट-
हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा
पट्टी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर बाजार में अपने बाइक के लिए दो अगस्त को हुए विवाद में भरे बाजार कैंची से घोंपकर शैलेश निवासी पूरे बसन की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी दीपू को सोमवार भोर में दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दीपू ने बताया कि मृतक शैलेष ने उसके ऊपर उस्तरा तान दिया था। इसलिए उसने कैंची उठा ली और उसके सीने में घोंप दिया। जिससे शैलेष की मौके पर ही मौत हो गई।

लूट की घटना निकली फर्जी
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया निवासी अनिल वर्मा पवुत्र सुखनंदव वर्मा ने 4 अगस्त को 15 सौ रुपये लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी बताए जा रहे गोलू सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी डंगरारा व उसके दोस्त हृदय नारायण पांडेय पुत्र दिनेश पांडेय निवासी डंगरारा को दबोच लिया। पूछताछ में बाइक ओवरटेक को लेकर मारपीट होने की बात सामने आई। लूट की घटना फर्जी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें