फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतू में 15 घंटे के भीतर दो हत्याएं

Mon, 06 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र में 15 घंटे के भीतर दो लोगों की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में दो किशोरियां भी घायल हो गईं। अंतू थाना क्षेत्र के रघईपुर में शनिवार की शाम जमीन के विवाद में अंसार को गोली मार दी गई थी। अंसार को इलाज के लिए जिला अस्पताल व उसके बाद इलाहाबाद ले जाया गया। इस घटना से आक्रोशित अंसार पक्ष के लोगों ने रात करीब आठ बजे के आसपास हमला करने वाले पक्ष के मोहम्मद अकरम (40) को दबोच लिया। उसे जान से मारने की नियत से लाठी-डंडे से पीटते हुए चारपहिया वाहन में बैठा लिया और अपने घर के सामने खेत में गिरा दिया। शोरशराबा सुनकर अकरम पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। अकरम को मरा समझकर हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए किशुनगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार भोर में अकरम की मौत हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने शव को मर्चरी में रखने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस मामले में मृतक की भतीजी शबाना ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


दूसरी घटना दांदूपुर रनसिंह की है। गांव के रामअंजोर (75) व प्रमोद पांडेय के बीच जमीन को लेकर विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। रविवार दोपहर आम को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे विवाद गहराता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो प्रमोद पक्ष के लोग रामअंजोर को लाठी-डंडे से पीटने लगे। शोरशराबा सुनकर उनकी नातिन अंजलि (17) व सुमन (16) भी अपने बाबा को बचाने के लिए दौड़ पड़ीं। हमलावरोें ने उन दोनों को भी पीट दिया। गांव के लोगों के बीच-बचाव पर झगड़ा समाप्त हुआ। गंभीर रूप से घायल रामअंजोर को किशुनगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें