फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को टैंकर ने रौंदा, मौत

Tue, 10 Apr 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
जाम
विज्ञापन
बाघराय इलाके में सोमवार को साइकिल से खेत की तरफ जा रहे किशोर को टैंकर ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलखने लगे। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें मनाया।देर शाम परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के लोसनापुर गांव निवासी ब्रोन हरिजन (14) पुत्र लालबहादुर कुंवर बहादुर बाल विद्या मंदिर में कक्षा पांच का छात्र था। इसी विद्यालय में उसके पिता शिक्षक भी हैं। सोमवार की शाम वह साइकिल से खेतों की तरफ जा रहा था। इस दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार टैंकर ने उसे साइकिल समेत रौंद दिया। इससे उसकी साइकिल टूट गई और टैंकर उसके ऊपर से गुजर गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक चालक टैंकर लेकर भाग निकला।

किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे तो शव देख बिलख पड़े। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीण टैंकर और चालक को पकड़ने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शंात कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। वहां देर शाम पोस्टमार्टम के लिए उसका पंचनामा लिखा जाता रहा। ब्रोन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत से उसकी मां कृष्ण दुलारी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें