फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के एटीएम बूथ पर पथराव

Thu, 04 Dec 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के पास एसबीआई कृषि विकास शाखा के एटीएम बूथ के सामने मारपीट कर रहे युवकाें ने पथराव किया। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड एटीएम का शटर बंद कर भाग निकला।
विज्ञापन


इसी एटीएम पर एक माह पूर्व शराब के नशे में कुछ लोगाें ने फायरिंग की थी। इससे शटर में छेद हो गए थे। शहर पुलिस ने आज तक खोखे बरामद करने की जरूरत नहीं समझी। गुरुवार सुबह एटीएम का गार्ड निवासी राजेंद्र मणि पांडेय निवासी दिलीपपुर बाहर खड़ा था। तभी 4-5 युवक पहुंचे और आपस में कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे।

गार्ड ने उन्हें दूर जाने को कहा तो वे एटीएम पर ही पथराव करने लगे। यह देख गार्ड एटीएम बूथ का शटर बंद कर भाग निकला। उसने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस कर्मी पहुंचे और पूछताछ के बाद गार्ड को सुरक्षा का भरोसा देकर एटीएम बूथ खोलवाया। कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि कुछ युवक बाहर मारपीट कर रहे थे। कोई पत्थर एटीएम की ओर चला दिए हाेंगे। बूथ पर हमले जैसी कोई घटना नहीं हुई। युवकाें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें