फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ा दिए लाखों के जेवर व नकदी

Mon, 06 Feb 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के अगई गांव के एक घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों के जेवर समेत नकदी उड़ा दी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने गांव पहुंची लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


कोतवाली के अगई निवासाी पिंटू मिश्रा के घर मेेें शनिवार की रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घुसगए। चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवर समेत नकदी उड़ा दी। सुबह कमरे का ताला टूटा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। जानकारी पर पुलिस भी गांव पहुंची। काफी देर तक छानबीन के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद पीड़ित रानीगंज कैथौला चौकी पहुंचा और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि चोरी होने की शिकायत पर पुलिस को जांच के लिए मौके पर भेजा गया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें