फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध काटकर हजारों का सामान उठा ले गए चोर

Thu, 14 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा भवानीगंज बाजार में बुधवार रात चोरों ने दो घरों से हजारों का सामान उड़ा दिया। तीसरे घर में चोरी करने के प्रयास में जगहट हो गई। शोर शराबे पर चोरों को वहां से भागना पड़ा। रात में चोरों ने लखपेड़ा भवानीगंज बाजार में धावा बोल दिया। सबसे पहले सब्जी विक्रेता नन्हें लाल पटेल के घर के पीछे के रास्ते घुस कर कमरे में संदूकों का ताला तोड़ लाखों के गहने और नगदी उठा ले गए।
विज्ञापन



 नन्हें परिजनों समेत घर के बरामदे में सो रहा था। इसके बाद पड़ोस के कैलाश सोनकर के घर में पीछे से सेंध लगाकर कमरे में अलमारी में रखे पचास हजार नगद और गहने उठा ले गए। चोरों ने बगल स्थित केदार के घर का ताला तोड़ना शुरू किया तो लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। इस पर चोर भागने लगे। शोर सुन ग्रामीण इकटठा होकर चोरों का पीछा करने लगे मगर चोरों का पता नहीं चला। बाजार के पास स्थित चौकी में ग्रामीणों ने सूचना दी पर रात में कोई पुलिस कर्मी नहीं आया। सुबह पीड़ितों ने मामले की तहरीर थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें