फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंगवा के दुर्गा मंदिर से लाखों की चोरी

Wed, 14 Jan 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के भंगवा गांव स्थित दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। आसपास के लोगों के जागने पर चोर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के संदेह जताने पर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


शहर के करीब भंगवा गांव में वर्ष 2012 में राम शरण तिवारी ने दुर्गा मंदिर का निर्माण कराया है। मंदिर की देखरेख गांव के लोग करते हैं। मंगलवार की रात संगमलाल वर्मा मंदिर का मुख्य दरवाजा बंद कर घर चला गया। रात में चोर गेट का ताला तोड़कर मंदिर के भीतर घुसे। गर्भगृह में लगे गेट का शीशा भी तोड़ डाला।

दान पेटिका के साथ ही दुर्गा प्रतिमा का मंगलसूत्र, नथुनी, मुकुट, चांदी का छाता समेट लिए। इस बीच आहट पाकर पड़ोस के बबलू पांडेय जाग गए और आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों की घेराबंदी देख चोर भाग निकले। कुछ दूर तक ग्रामीणों ने उन लोगों का पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर चोर भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद रात में ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर गांव के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार की सुबह ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। लोगों का कहना था कि मंदिर से करीब पौने दो लाख की चोरी हुई है। इस बात की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल बलिराम मिश्र और सीओ सिटी एमपी सलोनिया मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश शुरू करा दी। मामले में मंदिर के संस्थापक राज किशोर तिवारी ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें