फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के 15 हजार लेकर भागा युवक

Sat, 07 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। बैंक में पैसा जमा करने आई एक महिला से युवक 15 हजार रुपये लेकर भाग निकला। घटना के बाद महिला चीखने चिल्लाने लगी। इसकी जानकारी उसने बाहर पुलिस को दी तो सिपाहियों ने उसे डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाखामई निवासी कमलेश सरोज की पत्नी मामली देवी (40) मानिकपुर बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा में पैसा जमा करने आई थी। वह बैंक पहुंची और फार्म भरने के लिए एक युवक से मदद मांगी। युवक ने उसका फार्म भरा और स्वयं भी फार्म भरने लगा। इस दौरान उसने महिला को अपने प्रभाव में ले लिया। बताया कि उसे भी एक लाख रुपये जमा करना है। यही नहीं उसने काली पन्नी में एक लाख रुपये होने की बात कहकर उसे दे दिए। उसके 15 हजार रुपये अपने हाथ में ले लिए।

उसने बताया कि उसका एक मित्र बाहर खड़ा है। उसे वह लेकर अंदर आ रहा है। पन्नी में एक लाख रुपये होने की बात पर महिला ने विश्वास कर लिया। वह युवक का इंतजार करने लगी। मगर काफी देर तक जब वह नहीं आया तो उसने आसपास उसकी खोज की। उसके न मिलने पर उसे शंका हुई तो उसने पन्नी खोलकर देखा। उसके होश उड़ गए। पन्नी में नोट के आकार के कागज काटकर रखे गए थे। उसने बैंक कर्मचारियों से शिकायत की तो उन्होंने बाहर लगी पुलिस के पास भेज दिया। वह पुलिस के पास गई तो सिपाहियों ने पूरी घटना जानने के बाद उसे ही डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें