फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती रही पुलिस, टूटते रहे ताले

Wed, 28 Jan 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के भंगवा चुंगी पुलिस चौकी की नाक के नीचे सात दुकानों के ताले तोड़कर चोर करीब चार लाख के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को घटना की कानाें कान भनक तक नहीं लग सकी। सुबह दुकानों में चोरी देख कारोबारी दंग रह गए। भुक्तभोगी दुकानदारों ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी से महज पचास मीटर की दूरी पर जैन गली निवासी अरविंद कुमार जैन ने पारलेजी बिस्किट की एजेंसी खोल रखी है। मंगलवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। आधी रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा 40 हजार नकद, व करीब 70 हजार का बिस्किट उठा ले गए। चोरों ने बगल ही राहुल गुप्ता की मोबाइल की दुकान में पीछे से सेंध लगाकर 9 सेट नया मोबाइल ढाई हजार नकद व अन्य उपकरण उठा ले गए। जिसकी कीमत करीब पचास हजार से अधिक बताई जा रही है।

रमेशचंद्र वर्मा के लोहे की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर घुसे और एक हजार का सामान उठा ले गए। रामराज ऊमरवैश्य की मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने गणेश लक्ष्मी की चांदी की प्रतिमा और गल्ले में रखा तीन हजार रुपया भी लेकर उड़े। उमाशंकर पटेल के चाय पान की गुमटी का ताला तोड़कर नकदी समेत कुल एक हजार का सामान ले गए। इसके बाद चोर पितई का पुरवा में पहुंचकर तांडव मचाया। चोरों ने रमेश मौर्या की पतंजलि स्वदेशी भंडार का ताला तोड़कर लैपटॉप, इनवर्टर, 8 हजार नकद व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा टक्करगंज निवासी अशोक कुमार के लोडर का पहिया खोल ले गए। जोगापुर पहुंचे चोरों ने रजनीश कुमार के लोकवाणी केंद्र का ताला तोड़कर लैपटॉप, 7 हजार रिचार्ज व 15 हजार नकद रुपये उड़ा दिया। बुधवार की सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने लगी। पुलिस ने एक भी मामले में खबर भेजे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। नगर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें