फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्रतियोगी छात्र की मौत, कोहराम

Wed, 20 Feb 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमित यादव - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 पट्टी बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। वह साइकिल से पट्टी बाजार जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली के सांगापट्टी निवासी अमित यादव (18) पुत्र रवीन्द्र यादव प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वह दो दिनों पहले गांव आया था। मंगलवार को साइकिल से पट्टी बाजार जा रहा था। पट्टी के पास ही अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।

 स्थानीय लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर मरहम पट्टी करके उसे घर भेज दिये। दोपहर बाद अमित यादव की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज लेकर जाते समय अमित  की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


हादसे में युवक घायल 
बीरापुर।कंधई थाना क्षेत्र के बसीरपुर निवासी लल्लू मिश्र लड़की की शादी का कार्ड बांटकर करीब चार बजे मंगलवार को बीरापुर से घर लौट रहे थे।जामताली कि तरफ से आ रही अनियंत्रित मैजिक तिवारीपुर मोड़ के पास उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
हाइवे पर ओवरलोड ट्रक से टकराई कार, चालक समेत दो लोग घायल
वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर स्थित फतनपुर थाने के पास खड़ी ओवरलोड ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में कार पर सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, कई लोगों को मामूली चोटे आईं हैं। हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को गौरा सीएचसी में भर्ती कराया।फतनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आधादर्जन ओवरलोड ट्रक को पकड़ लिया।

उसे थाने लेकर पहुंची, गेट के सामने वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर खड़ा करा दिये। इसी बीच प्रयागराज के सोरांव कुल्हीपुर निवासी अर्जुन सरोज पुत्र राममूर्ति सरोज अपने निजी कार से सुवंसा बाजार निमांत्रण में कार्ड वितरण करने गए थे। कार को चालक नन्हें लाल पटेल चला रहा था। लौटते समय कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे कार का क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पहुंचे लोगो ने कार को काटकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें