फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की पिटाई कर टेंपो ले भागे बदमाश

Sun, 03 May 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वनाथगंज। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर बदमाशों ने एक टेंपो चालक को मारपीट कर लूटपाट किया। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल भेजवाया। मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन के बाद बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल के करीब शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर जा रहे टेंपो चालक को पांच लोगों ने रुकने का इशारा किया। उसने टेंपो नहीं रोकी तो दो बाइकों से पीछा कर सभी टेंपो चालक को रोक लिए। वे चालक को नीचे उतारकर मारने पीटने लगे। इसके बाद टेंपो और चालक का मोबाइल छीनकर शहर की ओर भाग निकले। खून से लथपथ चालक को देख उधर से गुजर रहे राहगीरों ने मदद करते हुए दूसरे वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और लूटपाट करने वालों की तलाश करने लगी लेकिन खबर भेजे जाने तक कोई पुलिस के हाथ नहीं लगा।

इस बाबत टेंपो मालिक रामकिशोर मौर्य निवासी रामनगर गंशियारी थाना मऊआइमा जनपद इलाहाबाद ने बताया कि गांव का चालक सूरज सिंह पुत्र राज बहादुर उसकी टेंपो चलाता है। शनिवार की शाम प्रतापगढ़ में बनी टेंपो लेकर वह घर आ रहा था। रास्ते में उसके साथ लूटपाट की घटना की जानकारी मिली तो वह जिला अस्पताल जा रहा है। इस बाबत चौकी प्रभारी देल्हूपुर राधामुनि यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें