फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र एक भी नहीं पर शिक्षक तीन

Tue, 07 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Teacher beat student - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएसए के निरीक्षण में स्कूल में गुरुजी के सोते मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। इधर लालगंज विकास खंड में एक स्कूल ऐसा भी मिला, जहां तीन-तीन अध्यापकों की तैनाती की गई है, मगर स्कूल में एक भी बच्चे नहीं हैं। बीएसए ने वेतन रोकते हुए वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।

मंगलवार को बीएसए के औचक निरीक्षण में सदर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल बढनी के प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार कुर्सी पर बैठकर खर्राटे भरते मिले। रजिस्टर देखने पर बच्चों की हाजिरी नहीं भरी होने और लॉक बुक नहीं दिखाने से नाराज बीएसए ने निलंबित कर दिया। सुबह सवा नौ बजे संडवा चंद्रिका के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरा पहुंचे तो स्कूल में ताला लटकता मिला। इस स्कूल में तैनात आशा तिवारी, सीमा तिवारी, उसनाबानो के वेतन आहरण पर रोक लगा दी। प्राइमरी स्कूल गड़वारीपुर से गायब मिली सोनी सिंह का वेतन रोक दिया है। सांगीपुर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक स्कूल सुजाखरि में गिरजेश मिश्र, राहुल मिश्र और अनुदेशक सुभाषचंद्र और अतुल श्रीवास्तव के एक स्थान पर बैठकर बातें करते मिलने पर सभी के वेतन और मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए लालगंज के मिडिल स्कूल सरायजगत पहुंचे तो दंग रह गए। इस स्कूल में मधुलिका शुक्ला, वर्तिका मिश्रा, संजय कुमार गुप्ता शिक्षक के रुप में तैनात हैं, मगर इस स्कूल में एक भी बच्चे नहीं हैं। बीएसए ने सभी के  वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी है। प्राइमरी स्कूल शुकुलपुर में शिक्षण कार्य करते मिलने पर प्रेरक मधुलता शुक्ला के कार्यों की सराहना और मणिशंकर शुक्ला को सेवा समाप्ति का नोटिस थमाया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें