फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा में 7 वीं के छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा

Fri, 03 Mar 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्ष्मणपुर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौरी में गुरुवार को एक शिक्षक ने सातवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी पर परिजन आगबबूला हो गए और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। खंड शिक्षा अधिकारी ने भी छात्र की पिटाई को गलत बताते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

लक्ष्मणपुर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौरी में गांव के ही संजय सिंह का पुत्र अनुज सिंह सातवीं का छात्र है। बताया जाता है कि गुुरुवार को वह पढ़ने के लिए स्कूल गया था।  कक्षा में पढ़ाई के दौरान उसका मन नहीं लगा तो शिक्षक सत्येंद्र नाथ मिश्र उर्फ भोला मिश्र ने डंडे से उसे जमकर पीटा। पिटाई से छात्र की हथेली व पीठ पर निशान पड़ गए। घटना की जानकारी होने से आगबबूला हुए परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। लालगंज कोतवाल ने बताया कि छात्र की पिटाई की शिकायत मिली है, लेकिन विद्यालय बंद होने के घटना की शुक्रवार को जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लक्ष्मणपुर के खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि छात्र की पिटाई की जानकारी नहीं है। शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई गलत है। जांच कराने केे बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें