फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेढ़ुआ में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी का शव

Thu, 23 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ुआ में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। उसके बैग से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने प्रेमिका के घरवालों को अपने प्यार पर भरोसा होने के लिए जान देने की बात लिखी थी। घटना की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पट्टी कोतवाली के टेढ़ुआ गांव में बुधवार की सुबह चिलबिल के पेड़ से एक युवक का शव लटकता देख गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर पर पट्टी पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। शव के पास ही एक बैग मिला। जिसमे बंद मोबाइल के साथ ही कपड़े और सुसाइड नोट रखा हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने सुसाइड नोट पर लिखे नंबर पर संपर्क किया तो वह कंधई थाना क्षेत्र के पूरे बेनीराम निवासी अनिल सिंह (35) पुत्र बृजलाल था। पट्टी कोतवाल संजय सिंह के मुताबिक सुसाइड नोट में खुदकुशी करने वाले अनिल ने लिखा था कि प्रेमिका के परिवार के लोगों को उसके प्यार पर भरोसा नहीं है और वह उसके बिना जी नहीं सकेगा। वह जीना चाहता था लेकिन प्रेमिका के घरवालों के साथ ही उसके परिवार वाले भी अब उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बैग से ट्रेन का टिकट भी मिला है। मुंबई से मंगलवार को ही अनिल आया था। वह घर जाने के बजाय सीधे अतरौरा प्रेमिका से मिलने चला गया। अनिल के मौत की खबर मिलने के बाद बहन व परिवार के अन्य लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रेमिका से बात करने के बाद लगा ली फांसी
प्रेमिका से मिलने के बाद मुंबई से मंगलवार को पहुंचा अनिल अतरौरा पहुंचा। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल के कॉल लाग में सबसे अधिक समय तक प्रेमिका से ही बात करने की बात सामने आई है। फांसी लगाने के पहले भी उसने प्रेमिका से बात की और इसके बाद उसका फोन भी आया था। पुलिस ने प्रेमिका को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। जहां उसने अनिल से प्यार करने की बात से ही इनकार कर दिया। बोली कि वह उसे जानती थी। मोबाइल से भले ही बातें होती रहती थीं लेकिन प्यार जैसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें