फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आने सेे बहन की मौत, भाई गंभीर

Wed, 23 Jan 2019 12:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
fire
विज्ञापन
खाना बनाते समय स्टोव भभकने से बहन-भाई गंभीर रूप से झुलस गए। जिसमें बहन की मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से झुलस गया। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना निवासी राजकुमारी (19) पुत्री धनीराम मंगलवार की सुबह घर में स्टोव पर खाना बना रही थी। अचानक स्टोव भभक गया। जिससे उठी लपटों ने राजकुमारी को अपने आगोश में ले लिया। उसकी चीख सुनकर घर के बाहर मौजूद भाई दिनेश (22) भागकर भीतर पहुंची। बहन को बचाने में दिनेश भी झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने के बाद गंभीर रूप से झुलसी राजकुमारी व दिनेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


यहां इलाज के दौरान राजकुमारी की सांसें थम गई। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। दिनेश का उपचार अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें