फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कोतवाल ने दुकानदार को पीटा, हंगामा

Mon, 28 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शहर के बाबागंज में बिना लॉक की बाइक को लेकर शहर कोतवाल ने एक दुकानदार को पीट दिया। इसे लेकर हंगामा हो गया। दुकानें बंदकर व्यापारियों ने विरोध जताते हुए जुलूस निकाला और एसपी का घेराव कर मांग की कि यदि कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो वे लोग विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे। रानीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला सज्जाद अली नगर कोतवाली के करनपुर में किराए के मकान में रहता है। बाबागंज स्थित गीता कॉम्पलेक्स में उसकी वीडियो मिक्सिंग की लैब है। सोमवार को वह अपनी बाइक लेकर दुकान आया। बाइक बिना लॉक किए वह दुकान की साफ-सफाई करने लगा।
विज्ञापन


लोगों की मानें तो इस दौरान वहां पहुंचे नगर कोतवाल मार्केट के बाहर खड़ी बाइकों को चेक करने लगे। बिना लॉक बाइकों को कोतवाली भेजना शुरू कर दिया। तभी सज्जाद पहुंच गया और कोतवाली भेजी जा रही बाइक को अपनी बताया। इस दौरान किसी बात को लेकर भड़के कोतवाल ने सज्जाद को कई थप्पड़ जड़ दिए। यह देख दुकानदार दंग रह गए। इस घटना से दुकानदार आक्रोशित हो उठे। वे कोतवाल के रवैये से खफा होकर नारेबाजी करते हुए अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताने लगे। इसके बाद जुलूस निकालकर बड़ी संख्या में व्यापारी जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा, महामंत्री राजेंद्र केसरवानी की अगुवाई मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसपी का घेराव करने के बाद कोतवाल की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। चेताया कि कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो वे लोग धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे। एसपी ने सभी को जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें