फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवगढ़ प्रमुख पति पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Sat, 21 Mar 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज (ब्यूरो) । शिवगढ़ प्रमुखपति मो. शमीम पर गुरुवार रात तमंचे से फायर कर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। निशाना चूक जाने से वह बाल-बाल गए। उन्होंने तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बतादें कि मिर्जापुर चौहारी निवासी प्रमुखपति मो. शमीम गुरुवार रात लगभग डेढ़ बजे लघुशंका के लिए शौचालय की तरफ जाने लगे। मकान से निकले ही थे कि अचानक उनकी निगाह घर के बगल पेड़ पर पड़ी। उन्हें लगा कि पेड़ पर कोई बैठा है। जब तक वह कुछ सोच पाते पहले से घात लगाए बैठे हमलावराें ने फायरिंग शुरू कर दी। दीवार की आड़ का सहारा लेकर उन्होंने अपने को बचाने का प्रयास किया।

आधी रात में फायरिंग की आवाज सुनकर  परिजन व आसपास के लोग दौड़ पडे़। इस पर हमलावर फायर करते हुए भागने लगे। ग्रामीणों ने हमलावरों को दौड़ाने पर पहचान लिया। घटना को लेकर प्रमुखपति ने समीर खान उर्फ शेबू उर्फ  बाबा, साबिर खान पुत्र सलीम खान उर्फ अकरम तथा एक अज्ञात सहित साजिशकर्ता अकरम खान के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बतादें शिवगढ़ विकास खंड की प्रमुख शबाना परवीन के पति मो. शमीम का गांव के ही अकरम से डेढ़ दशक पहले से रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन


प्रमुखपति मो. शमीम पर जानलेवा हमले की निंदा करते हुए अधिवक्ताओं ने शासन से सुरक्षा और पेशी के दौरान भागे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर अशोक मिश्र उर्फ पप्पू, शैलेष पाण्डेय, हैप्पी तिवारी, देवेश प्रताप सिंह, परवेज अहमद, बारएसो. अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें