फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र ने लूट ली दलित किशोरी की आबरू

Sat, 21 Mar 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वनाथगंज। मानधाता इलाके में शिक्षामित्र ने एक दलित किशोरी की आबरू लूट ली। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षामित्र की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


इलाके की एक किशोरी गुरुवार की शाम शौच के लिए अकेले गई थी। आरोप है कि किशोरी को दबोच लिया। जबरन उसके साथ मुंह काला किया और किसी से मुंह न खोलने की धमकी देकर भाग निकला। काफी देर बाद जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करते हुए प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचे। वहां किशोरी दर्द से कराह रही थी। उसकी हालत देख परिजन सन्न रह गए। शोर शराबे पर आसपास के लोग भी पहुंच गए।

पीड़िता ने परिजनों को बताया कि शिक्षामित्र उमेश यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। शुक्रवार सुबह पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे और घटना से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ ही आरोपी को दबोचने के लिए निकली लेकिन वह हाथ नहीं लगा। देर शाम पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर शिक्षामित्र उमेश यादव के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसओ मानधाता विजयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षामित्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें