कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सेक्स रैकेट संचालन के आरोप में दंपति को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिनेहरा निवासी सुशील तिवारी पर आरोप था कि उन्होंने शहर की रहने वाली एक युवती को इलाहाबाद में नौकरानी बनाकर रखा था। कुछ दिनों बाद सेक्स रैकट का संचालन करने लगे। नौकरानी का काम करने वाली युवती से भी गंदा काम कराने लगे। वर्ष 2014 में उनके चंगुल से बचकर युवती भाग निकली।
मानवाधिकार आयोग के आदेश पर दिल्ली के गोविंदपुर थाना में पुलिस ने सुशील तिवारी व उसकी पत्नी सरोजा देवी, दिनेश तांत्रिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। प्रकरण की जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी गई थी। बाद में क्राइम ब्रांच मामले की तफ्तीश करने लगी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। जिसके बाद हाईकोर्ट ने प्रतापगढ़ पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की बाबत पूछ लिया। क्राइम ब्रांच इंवेस्टीगेशन प्रभारी हरिपाल सिंह ने शुक्रवार को सुशील तिवारी व उसकी पत्नी सरोजा को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को दोनों को जेल भेजा गया। एक साल की मासूम बेटी के साथ दोनों जेल भेजे गए।