फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में कहीं चुस्त तो कहीं गायब दिखी पुलिस

Wed, 16 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद बैंकों में लोगों की भीड़ व घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश पुलिस के मुखिया ने बैंकों में पुलिसकर्मियों को मौजूद रहने का निर्देश दे रखा है। जिले में कहीं पुलिस की व्यवस्था चुस्त दिख रही है तो कहीं पुलिसकर्मी नदारद हैं। इसके चलते हंगामा व हाथापाई आम बात हो गई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद बैंकों में ग्राहकों की भीड़ व अप्रिय घटनाएं रोकने के लिए बैंकों व एटीएम पर पुलिसकर्मियों को तैनात करने का निर्देश प्रदेश की डीजीपी जावीद अहमद ने दिया था। एक दो दिन तक को बैंकों के बाहर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करते नजर आए लेकिन अब वे भी बैंकों के बजाय अपने असली काम में व्यस्त हो गए हैं। बवाल हंगामे की खबर के बाद ही पुलिस पहुंच रही है। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थानेदारों को बैंकों में काम के दौरान ड्यूटी करने व भीड़ को नियंत्रित कराने का निर्देश दे रखा है। एसपी का आदेश का पालन किस कदर हो रहा है यह देखना हो तो कभी भी बैंक पहुंचकर देखा जा सकता है। शहर के बैंकों में सुबह आधे घंटे तक पुलिसकर्मी दिखाई पड़ते हैं। इसके बाद वे गायब हो जाते हैं। जिससे हंगामा होता रहता है। स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्या शाखा पर होमगार्ड के जवान तैनात हैं। कभी कभार शहर कोतवाल का वाहन रुक जाता है। कोतवाली से सभी चौकी प्रभारियों के अलावा बैंकों पर चौकी व कोतवाली से सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।

रानीगंज संवाददाता के अनुसार बैंकों की सुरक्षा के लिए 4 दरोगा 18 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाजार में 5, दुर्गागंज में 2, सुलतानपुर व लच्छीपुर में एक और जामताली में दो बैंक है। जहां पूरे समय तक पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। कुंडा सर्किल की बैंकों में सुरक्षा रामभरोसे हैं। कुछ मिनट तक भीड़ को नियंत्रित करने वाली पुलिस बैंकों से नदारद है। लालगंज व पट्टी सर्किल में भी केवल बैंकों की सुरक्षा का कोरम पूरा किया जा रहा है। बैंकों की सुरक्षा के लिए कोतवाली व थानों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें